सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

Important GK See Now लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

Durga Saptashati Part in Hindi / दुर्गा सप्तशती पाठ

कैसे पूरे करें समस्त अध्याय.  दुर्गा सप्तशती  सिद्ध करने की सरल प्रामाणिक विधि माँ दुर्गा की साधना के लिए श्री  दुर्गा सप्तशती  का पूर्ण पाठ अर्गला, कवच, कीलक सहित ... दुर्गा सप्तशती पाठ विधि  पूजनकर्ता स्नान करके, आसन क्रिया सम्पन्न करके, शुद्ध आसन पर बैठ जाएँ। माथे पर अपनी पसंद के अनुसार भस्म, चंदन अथवा रोली लगा लें, शिखा बाँध लें, फिर पूर्वाभिमुख होकर तत्त्व शुद्धि के लिए चार बार आचमन करें। इस समय निम्न मंत्रों को बोलें-   ॐ ऐं आत्मतत्त्वं शोधयामि नमः स्वाहा। ॐ ह्रीं विद्यातत्त्वं शोधयामि नमः स्वाहा॥ ॐ क्लीं शिवतत्त्वं शोधयामि नमः स्वाहा। ॐ ऐं ह्रीं क्लीं सर्वतत्त्वं शोधयामि नमः स्वाहा॥ तत्पश्चात प्राणायाम करके गणेश आदि देवताओं एवं गुरुजनों को प्रणाम करें, फिर ‘पवित्रेस्थो वैष्णव्यौ’ इत्यादि मन्त्र से कुश की पवित्री धारण करके हाथ में लाल फूल, अक्षत और जल लेकर निम्नांकित रूप से संकल्प करें-  ॐ विष्णुर्विष्णुर्विष्णुः। ॐ नमः परमात्मने, श्रीपुराणपुरुषोत्तमस्य श्रीविष्णोराज्ञया प्रवर्तमानस्याद्य श्रीब्रह्मणो द्वितीयपरार्द्धे श्रीश्वेत...